संदेश

प्रयोग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्यो किया जाता है 108 बार जप,मंत्र जप विधि,तथा माला का प्रयोग,

चित्र
क्यों किया जाता है किसी मंत्र का 108 बार जाप ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड को 12 भागों में विभाजित किया गया है। इन 12 भागों के नाम राशियों से है,मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन हैं। इन 12 राशियों में नौ ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु विचरण करते हैं। अतः ग्रहों की संख्या 9 का गुणा 12 राशियों से किया जाए तो 108 प्राप्त होता है।  तथा 27 नक्षत्रों को उनके चार चरणो से गुणा करे तो 108 हो होते हैं। माला का एक-एक दाना नक्षत्र के एक-एक चरण का प्रतिनिधित्व करता है। इन्हीं कारणों से माला में 108 मोती होते हैं।इसी कारण हम सभी 108 बार जप करते हैं। सर्वप्रथम जप माला  प्रयोग के नियम  माला हमेशा व्यक्तिगत होनी चाहिए,  दूसरे की माला का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जप करने की माला को हमेशा गुप्त रखना चाहिए, मंत्र को भी गुप्त रखना चाहिए किसी के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए, एकाग्र चित् एकाग्र ध्यान होना चाहिए, मंत्र जाप करते समय जिव्हा को नहीं हिलाना चाहिए मुंह को भी नहीं खोलना चाहिए, मुंह से बाहर मंत्र ...