(पूजा घर में घंटी रखने का महत्व) Importance of keeping bell in the house of worship
सत्य सनातन धर्म की जय हो आज हम जानेंगे सनातन धर्म संस्कृति के अंतर्गत की पूजा घर में घंटी रखने का महत्व और घंटी बजाने का क्या फायदा होता है धार्मिक शास्त्रों में ऐसी कई चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है मंदिर की घंटी। लगभग हम सभी लोगों ने देखा होगा कि मंदिर आदि के द्वार पर और विशेष स्थानों पर घंटी या घंटे लगाने का प्रचलन प्राचीन समय से चला आ रहा है। वहीं घर के पूजा स्थल में भी गरुड़ घंटी को रखने का बहुत बड़ा महत्व और उत्तम फल की प्राप्ति होती है। वास्तु व धर्म शास्त्र के अनुसार सृष्टि की रचना में ध्वनि का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हिंदू धर्म के सिद्धांत के अनुसार ध्वनि से प्रकाश की उत्पत्ति और बिंदु रूप प्रकाश से ध्वनि की उत्पत्ति होती है। जिस कारण घंटी को मंदिर या पूजा घर में रखा जाता है। तो आइए जानते हैं गरुड़ घंटी से जुड़ी खास बातें तथा इसे घर में रखने से क्या फायदे होते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जब सृष्टि का प्रारंभ हुआ तब जो नाद था (घुन)। असल में घंटी की ध्वनि को...