संदेश

विद्या आरम्भ संस्कार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विद्या आरम्भ संस्कार Vidya aramba sanskar

चित्र
सनातन धर्म संस्कृति परम्परा के अंतर्गत षोडश संस्कारों में से विद्यारंभ संस्कार का होना अति आवश्यक है   उसका महत्व क्या है जानते है आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी से हर मां पिता का यह कर्तव्य  है कि बच्चे को जन्म देने के साथ-साथ उसकी शिक्षा-दीक्षा का प्रबन्ध करे। शिक्षा चाहे वह लड़की हो या लड़का, अपनी सामर्थ्यानुसार पूरा-पूरा करना चाहिए।  किसी भी मां पिता को अपनी सन्तान को विद्या से वंचित नहीं रहने देना चाहिए। विद्यारम्भ संस्कार द्वारा बालक-बालिका में उन मूल संस्कारों की स्थापना का प्रयास किया जाता है, जिनके आधार पर उसकी शिक्षा मात्र ज्ञान न रहकर जीवन निमार्ण करने वाली हितकारी विद्या के रूप में विकसित हो सके। तथा परमात्मा के प्रति उसका लगाव भी अत्यधिक हो अतः विधिवत इस संस्कार को करना चाहिए  सर्व प्रथम पूजन के लिए गणेशजी एवं माँ सरस्वती के चित्र या प्रतिमा पट्टी, दवात और लेखनी, पूजन के लिए। बच्चे को लिखने में सुविधा हो, इसके लिए स्लेट, खड़िया भी रखी जा सकती है। गुरु पूजन के  प्रतिरूप  में नारियल रखा जा सकता है।  बच्चे के गुरू सामने हों तो उनक...