2023 में होलिका दहन कब ? #होलिका #Happy_holi
फाल्गुन मास की पूर्णमासी तिथि पर होली का निर्णय फाल्गुन मास के पूर्णमासी को होली कहते हैं सायाव्यापनी ग्रहण करें शाम के समय में होलिका करें और प्रातः काल होली क्रीडा करें यह वचन निर्णयामृत में कहा है श्लोक प्रदोष व्यापिनी ग्राह्या पौर्णिमा फाल्गुनी सदा। तस्यां भद्रामुखं त्यक्त्वा पूज्या होला निशामुख:।। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को प्रदोष व्यापिनी ग्रहण करें उसमें भद्रा के मुख्य को त्याग कर निशा मुख्य में होलिका पूजन करें नारद के वचन से प्रदोष व्यापिनी ग्रहण करें यह कहा है आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल कमलेश्वर श्रीनगर गढ़वाल भद्रा निर्णय श्लोक भद्रायां दीपिताहोली राष्ट्रभंगं करोति वै। नगरस्य च नैवेष्टा तस्मात्तां परिवर्जयेत्।। जो भद्रा में होलिका दहन करता है तो ऐसी होली राष्ट्रभंग करती है राष्ट्र में कष्ट व्याप्त करती है इसलिए भद्रा से युक्त पूर्णिमा में होलिका दहन ना करें । श्लोक भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा। श्रावणी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी।। भद्रा में दो कार्य नहीं करने चाहिए श्रावण मास की भद्...