गोमुखी को कैसा होना चाहिए, गोमुखी निर्माण की शास्त्रीय विधि क्या है ?,

सत्य सनातन वैदिक धर्म की जय हो 
आज का विषय है मंत्र सिद्धि के लिए गौमुखी को कैसा होना चाहिए 
गौमुखी किस प्रकार की होनी चाहिए किस रंग की होनी चाहिए तथा सर्वोत्तम गौमुखी से जप करने से क्या लाभ मुंडमाला तंत्र में आप देख सकते हैं माला जप करने का विधान और गौमुखी का विधान 
मुंडमाला तंत्र में कहा गया है  

चतुरविंशतीआंगुलम पट्टवस्त्रादि सम्भवम
निर्माया अष्टांगुलमुख ग्रीवायाम षढदशांगुलम।।
गोयम गौमुख यंत्रमच सर्व तंत्रेषू गोपितम
तनमुखे स्थाप्येमालम ग्रीवा मध्येगते करे।।

गौमुखी को 24 ऊंगल लम्बी और रेशमी कपड़े पर बनी होनी चाहिए।
जहां से हाथ डालते हैं उसका मुख्य द्वार 8 ऊंगल का होना चाहिए।
तथा गोमुखी की जो ग्रीवा है वह 16 ऊंगल की होनी चाहिए
तथा मंत्र को गुप्त होना चाहिए मुंह से भाहर नहीं होना चाहिए
माला हमेशा गुप्त रूप से जप करनी चाहिए मंत्र सिद्धि तभी होती है।
हाथ को गौमुखी के अंदर पूर्ण रूप से होना चाहिए
तथा माला को हृदय के पास निकट रखकर जप करना चाहिए।
मंत्र जाप करते समय भूल कर भी सुमेरू को नहीं लांघना चाहिए।
मुंडमाला तंत्र में कहा गया है कि अपने गुरु से भी मंत्र नहीं बताना चाहिए गुरु का आप नाम ले सकते हैं लेकिन गुरु को भी सिद्ध करने वाला मंत्र नहीं बताना चाहिए।

माला जपने के लिए गौमुखी हमेशा लाल या पीली होनी चाहिए जो शास्त्र सम्मत हो जैसे की ये 👇
अपितु आजकल जो प्रचलन चला है जैसे कि हम लोग देखते हैं इस प्रकार की👇 गोमूखी का प्रचलन अधिक हो गया जो शास्त्र    👇  सम्मत नही है 
आजकल सभी लोग हाथ में एक छोटी गोल झोली टांगे हुए रहते हैं जिस झोली का कोई महत्व नहीं है।
गोमुखी काली नहीं होनी चाहिए और चितकबरी नहीं होनी चाहिए। ऊनी वस्त्र से बनी गोमुखी नहीं होनी चाहिए
जाप हमेशा दाएं हाथ से ही करना चाहिए 
गोमुखी ना मिले तो सूती वस्त्र से भी ढक कर आप जाप कर सकते हैं ।
गोमुखी को ऐसा होना चाहिए जो हमारे मणिबंध जहां पर नाला मौली बांधी जाती है वह भाग ढका हुआ होना चाहिए शास्त्र में कहा गया है जाप की सिद्धि तभी प्राप्त होती है जब हम उसे उचित ढंग से शास्त्र के अनुरूप जपे शास्त्र के अनुचित कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए उससे सिद्धि प्राप्त नहीं होती है।

अगला विषय माला कैसी होनी चाहिए माला किस प्रकार की होनी चाहिए किस जाप के लिए कौन सी माला सर्वोत्तम मानी गई है माला में कितने दाने होने चाहिए यह सब आगे आपको बताया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नप्राशन संस्कार- शिशु को पहली बार अन्न कब और कैसे ग्रहण कराए ?Annaprasan Sanskar Sanatan Dharma Culture

नामकरण संस्कार, क्यों है जरूरी क्या है महत्व

मनुष्य जीवन का अन्त अंतिम संस्कार