संदेश

सनातन धर्म संस्कृति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जातकर्म संस्कार कैसे करते हैं

चित्र
सनातन धर्म के अनुसार षोडश संस्कारों के अंतर्गत चतुर्थ संस्कार को जातकर्म संस्कार कहते है आध्यात्मिक गुरु आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी के अनुसार  जातकर्म संस्कार का महत्व क्या है और इसे कैसे किया जाता है। जातकर्म संस्कार बालक के जन्म होते ही किया जाता है। इस संस्कार के कृत्य नाल-छेदन के पूर्व ही हो जाने चाहिए, क्योंकि नाल-छेदन के पश्चात् आशौच लग जाता है प्राङ्नाभिवर्धनात्पुंसो जातकर्म विधीयते।  मन्त्रत: प्राशनं चास्य हिरण्यमधुसर्पिषाम्।। नवजात शिशु के जन्म पर जातकर्म संस्कार किया जाता है  जन्म पर जो भी कर्म संपन्न किए जाते हैं उसे जातकर्म कहते हैं।  जाते जातक्रिया भवेत्। इसमें शिशु को स्नान कराना, इसमें सोने की शलाका से विषम मात्रा में मधु या घी चटाना, स्तनपान कराना, आयुप्यकरण आदि कर्म शामिल हैं। मान्यता है कि इस संस्कार से बालक मेधावी और बलशाली बनता है। इससे माता के गर्भ में रस पान संबंधी दोष, सुवर्ण वातदोष, मूत्र दोष, रक्त दोष आदि दूर हो जाते हैं। इस तरह करें जातकर्म संस्कार जातकर्म संस्कार में सबसे पहले सोने की श्लाका ली जाती है और उससे विषम मात्रा म...

सीमन्तोन्नयन संस्कार कैसे करें

चित्र
आज हम जानेंगे षोडश संस्कारों में से (तृतीया संस्कार) के बारे में आध्यात्मिक गुरु आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी से  यह संस्कार कहलाता है ( सीमन्तोन्नयन ) इस संस्कार को पुंसवन संस्कार का ही विस्तार माना जाता है। पुंसवन संस्कार जहां गर्भाधारण के तीसरे महीने में किये जाने का विधान है  वहीं सीमन्तोन्नयन संस्कार चौथे, छठे या आठवें माह में किया जाता है। अधिकतर विद्वान इस संस्कार को आठवें महीने में किये जाने के पक्ष में हैं। आइये जानते हैं आचार्य आनन्द जी से सीमन्तोन्नयन संस्कार के बारे में। सीमन्तोन्नयन संस्कार का महत्व  जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है कि यह सीमन्तोन्नयन सीमन्त और उन्नयन से मिलकर बना है। सीमन्त बालों को कहा जाता है और उन्नयन का अर्थ होता है ऊपर उठाना। मान्यता है कि जब स्त्री गर्भधारण करती है तो समय के साथ-साथ उसके अंदर बहुत सारे परिवर्तन आते हैं। सीमन्तोन्नयन संस्कार आठवें महीने में किया जाता है। इस समय स्त्री की पीड़ा और उसके स्वभाव में परिवर्तन बहुत बढ़ जाते हैं ऐसे में उसे मानसिक रूप से तैयार करने की जरूरत होती है। इस संस्कार के बहाने पति पत्न...

गर्भाधान संस्कार विधि क्या है

चित्र
पहला संस्कार: गर्भाधान योग्य, गुणवान और आदर्श संतान प्राप्त करने के लिए मनुष्य जीवन का यह पहला संस्कार है आइए जानते है आध्यात्मिक गुरु आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी से की इसे क्यों किया जाता हैं गर्भाधान संस्कार कहा गया है गृहस्थ जीवन में प्रवेश के उपरान्त प्रथम क‌र्त्तव्य के रूप में इस संस्कार को मान्यता दी गई है. उत्तम संतति की इच्छा रखनेवाले माता-पिता को गर्भाधान के लिए अपने तन और मन की पवित्रता के लिये यह संस्कार करना चाहिए. कहा गया है,  जन्मना जायते शुद्रऽसंस्काराद्द्विज उच्यते।। यानि जन्म से सभी शुद्र होते हैं और संस्कारों द्वारा व्यक्ति को द्विज बनाया जाता है. इसके तहत बच्चे के जन्म के पहले स्त्री और पुरुष को अपनी सेहत और मानसिक अवस्था का अनुमाप करना चाहिए श्रेष्ठ आचार्य पंडित या कुलपुरोहित जी से इस संस्कार के लिय शुभ मुहूर्त निर्धारित करवाए तिथि, वार, नक्षत्र,योग, करण, आदि के अनुसार ही गर्भधारण करना चाहिए. ताकि शिशु निरोग और गुणवान हो सके  आध्यात्मिक गुरु आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल उत्तराखंड धाम

पुंसवन संस्कार कैसे करते हैं

चित्र
सत्य सनातन धर्म की जय हो  आइए आज हम जानेंगे 16 संस्कारों के अंतर्गत आने वाले द्वितीय संस्कार के बारे में आध्यात्मिक गुरु आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी से क्या है पुंसवन संस्कार और कैसे करे ? पुंसवन संस्कार को संपन्न करने का सही समय हिन्दू धर्म के सभी संस्कारों में से पुंसवन संस्कार दूसरा संस्कार माना जाता है। इस संस्कार को शिशु के माता के गर्भ में आने के तीन माह के बाद ही संपन्न करवाया जाता है। इस संस्कार को विशेष रूप से महिला के गर्भवती होने के महज तीन माह के बाद ही इसलिए संपन्न किया जाता है क्योंकि पैदा होने से तीन महीने के बाद शिशु के मस्तिष्क का विकास होना प्रारंभ हो जाता है। पुंसवन कर्म का विशेष महत्व आचार्य आनन्द के अनुसार हिन्दू धर्म में पुंसवन कर्म विशेषरूप से एक स्वस्थ्य और तंदुरुस्त बच्चे की चाह में किया जाता है। मान्यता अनुसार माता के गर्भ में आने के तक़रीबन तीन महीने तक शिशु के लिंग की पहचान नहीं की जा सकती, इसलिए इससे पहले ही पुंसवन संस्कार संपन्न करवाना उचित माना जाता है। इस संस्कार का उद्देश्य विशेष रूप से गर्भ में आने वाले शिशु की रक्षा करना होता है। इसके अलावा कई ...

नामकरण संस्कार, क्यों है जरूरी क्या है महत्व

चित्र
जानें क्या है नामकरण संस्कार, बच्चे के लिए क्या है इसका महत्व हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से पांचवां संस्कार नामकरण है आचार्य आनन्द जी आपको गर्भाधारण, पुंसवन, सीमंतोन्नय, एवं जातकर्म, संस्कार के बारे में पहले ही बता चुके हैं और आज हम आपको (नामकरण) संस्कार के बारे में बताने जा रहे हैं जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इस संस्कार में नवजात बच्चे का नाम रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कर्मों की पहचान नाम से होती है। ऐसे में नाम सोच समझकर कर रखा जाना बेहद आवश्यक है कहा भी जाता है (जतो नाम ततो गुणा) हिंदू धर्म में किसी भी शिशु का नामकरण पूरे विधि विधान से किया जाता है। नामकरण संस्कार का महत्व इस श्लोक से समझा जा सकता है आयुर्वेदभिवृद्धिश्च सिद्धिर्व्यवहतेस्तथा। नामकर्मफलं त्वेतत् समुदृष्टं मनीषिभि:।। नामकरण संस्कार से जातक आयु और तेज में बढ़ोत्तरी होती है।  साथ ही अपने नाम, आचरण, कर्म से जातक ख्याति प्राप्त करता है और अपनी अलग पहचान बनाता है। (जानें कब किया जाता है नामकरण संस्कार) आमतौर पर नामकरण संस्कार शिशु के जन्म के 10 दिन बाद यानी की 11 वे दिन में किया जाता है। माना ज...

Evacuation Sanskar Sanatan Tradition निष्क्रमण संस्कार सनातन परम्परा

चित्र
Evacuation Sanskar Sanatan Tradition निष्क्रमण संस्कार सनातन परम्परा के अनुसार आज हम जानेंगे सनातन परंपरा के अंतर्गत 16 संस्कारों में से निष्क्रमण संस्कार षष्ठम संस्कार के बारे में आचार्य आनन्द जी से  निष्क्रमण का अर्थ है 👉 बाहर निकालना। बच्चे को पहली बार जब घर से बाहर निकाला जाता है। उस समय निष्क्रमण-संस्कार किया जाता है। इसमें बालक को घर के भीतर से बाहर निकलने को निष्क्रमण कहते हैं। इसमें बालक को सूर्य का दर्शन कराया जाता है। बच्चे के पैदा होते ही उसे सूर्य के प्रकाश में नहीं लाना चाहिये। इससे बच्चे की आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिये जब बालक की आँखें तथा शरीर कुछ पुष्ट बन जाये, तब इस संस्कार को करना चाहिये। निष्क्रमणादायुषो वृद्धिरप्युद्दिष्टा मनीषिभिः। इस संस्कार का फल ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाताओं ने शिशु के स्वास्थ्य और आयु की वृद्धि के लिय महत्वपूर्ण बताया है  जन्मे के चौथे मास में निष्क्रमण-संस्कार होता है। जब बच्चे का ज्ञान और कर्मेंन्द्रियों सशक्त होकर धूप, वायु आदि को सहने योग्य बन जाती है तब इस संस्कार को विधिवत सम्पादित करना चाहिए कुलपुरोहित ...

मुंडन संस्कार चूड़ाकर्म संस्कार mundan sanskar

चित्र
मुंडन संस्कार चुड़ाकर्म संस्कार Mundan Sanskar Chudakarma Sanskar  हिन्दू धर्म संस्कारों में चूड़ाकरण (मुडंन) संस्कार अष्टम संस्कार है। अन्नप्राशन संस्कार करने के बाद किया जाने वाला सनातनी संस्कार चूड़ाकरण-संस्कार करने का विधान है। यह संस्कार पहले  तीसरे या पांचवे वर्ष में कर लेना चाहिये। (मनुस्मृति) के अनुसार द्विजातियों का पहले या तीसरे वर्ष में (अथवा कुलाचार तथा लोकाचार के अनुसार) मुण्डन कराना चाहिये ऐसा वेद का आदेश है। इसका कारण यह है कि माता के गर्भ से आये हुए सिर के बाल अर्थात केश अशुद्ध होते हैं। दूसरी बात वे झड़ते भी रहते हैं। जिससे शिशु के तेज़ की वृद्धि नहीं हो पाती है। इन केशों को मुँडवाकर शिशु की शिखा (चोटी) रखी जाती है।  चिद्रूपिणि महामाये दिव्यतेजः समन्विते । तिष्ठ देवि शिखामध्ये तेजोवृद्धि कुरुव मे ।। शिखा से आयु और तेज़ की वृद्ध होती है। बालक का सर लगभग तीन वर्ष की अवस्था तक कोमल रहता है। तत्पश्चात धीरे-धीरे कठोर होने लगता है। गर्भावस्था में ही उसके सिर पर उगे बालों के रोमछिद्र इस अवस्था तक कुछ बंद हो जाते हैं। इस लिय शिशु के बालों को उस्तरें से साफ कर देन...

अन्नप्राशन संस्कार- शिशु को पहली बार अन्न कब और कैसे ग्रहण कराए ?Annaprasan Sanskar Sanatan Dharma Culture

चित्र
अन्नप्राशन संस्कार- शिशु को पहली बार अन्न कब और कैसे ग्रहण कराए ? Annaprasan Sanskar Sanatan Dharma Culture सनातन धर्म में 16 संस्कारों का विशेष महत्व बताया गया है। ये सभी संस्कार अपना एक ख़ास महत्व रखते है। इन्ही में से सप्तम संस्कार है अन्नप्राशन संस्कार।  आज हम जानेंगे आचार्य आनन्द जी से इस महत्त्वपूर्ण संस्कार के बारे में जो खान-पान संबंधी दोषों को दूर करने के लिए शिशु के जन्म के 6-7 महीने बाद ही आरंभ किया जाता है। सरल शब्दों में कहे तो शिशु को अन्न खिलाने की शुरुआत को ही अन्नप्राशन कहा जाता है। चूकि लगभग 6 माह तक बच्चे मां के दूध पर ही निर्भर रहते हैं, जिसके बाद छठे महीने के बाद बच्चों को पहली दफा अन्न ग्रहण कराने के लिए अन्नप्राशन संस्कार किये जाने का विधान है। इसी कारण इस संस्कार का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व है।  आज आचार्य आनन्द जी आपको बताएंगे कि आखिर क्या है अन्नप्राशन संस्कार और क्यों हैं हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व साथ ही इस संस्कार को करते वक़्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कब किया जाना चाहिए अन्नप्राशन संस्कार ? अन्नप्राशन संस्कार शिशु के जन...

कर्णभेध संस्कार ,ear piercing

चित्र
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों का विशेष महत्व है। इस कड़ी में कर्णभेध संस्कार का महत्व और विधान । यह इसलिए किया जाता है, ताकि बच्चे की सुनने की क्षमता का विकास हो सके और वह स्वस्थ भी रहे। कर्णवेध संस्कार के तहत कान में जो आभूषण धारण कराए जाते हैं, उससे बच्चे की सुदंरता भी बढ़ती है। इस प्रक्रिया में लड़के के दाएं और लड़की के बाएं कान को पहले छेदने की परंपरा है। आइए जानते है आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी से क्यो किया जाता है कर्णभेद संस्कार और क्या है इसका महत्व कर्णवेध संस्कार बच्चे के सौंदर्य से लेकर उसकी बुद्धि और सेहत तक के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। कान छिदवाने से मेधा शक्ति बेहतर होती है तभी तो पुराने समय में गुरुकुल जाने से पहले कान छिदवाने की परंपरा थी। ज्यौतिष शास्त्र के अनुसार कान छिदवाने से राहु और केतु के बुरे प्रभाव का असर खत्म होता है। जीवन में आने वाले आकस्मिक संकटों का कारण राहु और केतु ही होते हैं अत: कान छिदवाना जरूरी है। कर्णभेध संस्कार को करने के लिय उचित दिन समय माह,नक्षत्र, वार, इस प्रकार से है। वैसे, कार्तिक, पौष, फाल्गुन और चैत्र माह इस संस्कार...

विद्या आरम्भ संस्कार Vidya aramba sanskar

चित्र
सनातन धर्म संस्कृति परम्परा के अंतर्गत षोडश संस्कारों में से विद्यारंभ संस्कार का होना अति आवश्यक है   उसका महत्व क्या है जानते है आचार्य आनन्द प्रकाश नौटियाल जी से हर मां पिता का यह कर्तव्य  है कि बच्चे को जन्म देने के साथ-साथ उसकी शिक्षा-दीक्षा का प्रबन्ध करे। शिक्षा चाहे वह लड़की हो या लड़का, अपनी सामर्थ्यानुसार पूरा-पूरा करना चाहिए।  किसी भी मां पिता को अपनी सन्तान को विद्या से वंचित नहीं रहने देना चाहिए। विद्यारम्भ संस्कार द्वारा बालक-बालिका में उन मूल संस्कारों की स्थापना का प्रयास किया जाता है, जिनके आधार पर उसकी शिक्षा मात्र ज्ञान न रहकर जीवन निमार्ण करने वाली हितकारी विद्या के रूप में विकसित हो सके। तथा परमात्मा के प्रति उसका लगाव भी अत्यधिक हो अतः विधिवत इस संस्कार को करना चाहिए  सर्व प्रथम पूजन के लिए गणेशजी एवं माँ सरस्वती के चित्र या प्रतिमा पट्टी, दवात और लेखनी, पूजन के लिए। बच्चे को लिखने में सुविधा हो, इसके लिए स्लेट, खड़िया भी रखी जा सकती है। गुरु पूजन के  प्रतिरूप  में नारियल रखा जा सकता है।  बच्चे के गुरू सामने हों तो उनक...